एमबीपीजी कालेज के लाल बाहदुर शात्री सभागार में नियुक्त मा0 प्रेक्षक,डीएम ने नियुक्त माईक्रो आर्ब्जवरों को दिये ये निर्देश

खबर शेयर करें -

जनपद में नियुक्त मा0 प्रेक्षक (सामान्य) श्री सत्यनारायण राठौर,श्री बीएच तलाती जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बुधवार को एमबीपीजी कालेज के लाल बाहदुर शात्री सभागार में ईवीएम, वीवीपैट की गणना हेतु नियुक्त माईक्रो आर्ब्जवरों को विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतों की गणना हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में 10 मार्च की तिथि मतगणना के कार्यो को सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्धारित की गयी है। जिसके लिए एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्हांेने कहा कि आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते सम्बन्धित कार्मिकों को जो दायित्व दिये गये है उसमें विशेषकर सतर्कता, सावधानी, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ ही धैर्य क्षमता से कार्य करना हम सभी का दायित्व होगा। उन्हांेने कहा कि मतगणना के दौरान प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबुलें लगाई जायंेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना ईवीएम,

वीवीपैट, पोस्टल बेलेट एवं ईटीपीबीएस की होनी है जिससे ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों को सावधानी के साथ पूर्ण करना होगा ताकि चुनाव कार्यो को सकुशल सम्पन्न किया जा सके। मतगणना कार्य हेतु 06 रिटर्निंग आफिसर तथा 44 सहायक रिटर्निंग अधिकारी तैनात किये गये हैं जिनकी देखरेख में मतगणना सम्बन्धी सभी कार्यवाहियों को अमलीजामा पहनाया जायेगा। इसके अलावा उन्होने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्याशियों या उनके मतगणना अभिकर्ताओं से बहसबाजी से दूर रहें तथा किसी भी शंका को दूर करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के साथ ही नियुक्त प्रेक्षकों से भी सम्पर्क किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें -  शासन द्वारा जारी नये आदेशों के क्रम में जिले भर के सभी कार्यालय अब एक मई तक बन्द


इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान जो भी दायित्व सौपे गये है उनका भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मतगणना के दौरान भारत सरकार व राज्य सरकार की कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, प्रशिक्षण नोडल अधिकारी अजय सिंह, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  भारतीय स्टेट बैंक में इस पद पर निकली 16 सौ से अधिक की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999