महाकुंभ वाले IIT Baba अभय सिंह ने कर ली शादी, इंजीनियर युवती के साथ बसाई गृहस्थी

खबर शेयर करें -

IITian-Baba-Abhay-Singh-Marriage

Mahakumbh IIT baba Abhay Singh Marriage: महाकुंभ में फेमस हुए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 15 फरवरी को उन्होंने हिमाचल के मंदिर में जाकर कर्नाटक की इंजीनियर से शादी रचा ली। 19 फरवरी को उन्होंने कोर्ट मैरिज की। इस शादी का खुलासा तब हुआ जब वो अपनी पत्नी प्रतीका के साथ अपने घर चैंबर पहुंचे। जहां से दोनों की सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल होने लगी।

Abhay Singh

महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी Mahakumbh IIT baba Abhay Singh Marriage

दरअसल अभय सिंह की पत्नी प्रतीका भी एक इंजीनियर है। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं। प्रतीका ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक साल पहले उनकी अभय सिंह से मुलाकात हुई। उन्हें आईआईटी बाबा का नेजर काफी पसंद आया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के बात अब वो अपने सास-ससुर से मिलने झज्जर आए है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदला मौसम: नैनीताल समेत इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट
Abhay Singh

कौन हैं अभय सिंह

बताते चलें कि आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह महाकुंभ के दौरान काफी फेमस हुए थे। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अभय ने 12वीं के बाद उन्होंने आईआईटी जेईई की तैयारी की।

साल 2008 में उन्होंने आईआईटी जेईई में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 731 हासिल की। जिसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। उन्होंने कनाडा में एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी में काम किया। हालांकि लॉकडाउन के बाद वो भारत लौट आए। उन्होंने दावा किया था कि वो 35 लाख की सालाना सैलरी वाली नौकरी छोड़कर आए थे।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में 20 नवंबर तक यहां वाहनों की पार्किंग पर रहेगा प्रतिबंध, VVIP कार्यक्रम के चलते लिया फैसला
Abhay Singh

महाकुंभ से आए थे सुर्खियों में

महाकुंभ में अभय सिंह की स्टोरी काफी वायरल हुई ती। आईआईटी से पढ़ाई कर लाखों का पैकेज छोड़कर साधु बनने की इस कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। जिसके बाद उन्हें IIT बाबा के नाम से एक नई पहचान मिली। उन्होंने कई इंटरव्यू में ऐसे-ऐसे बयान दिए, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999