संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें -

13 महीने पहले हुआ था विवाह, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पंचनामा

कौसानी/गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी थाना क्षेत्र के भोजगढ़ गांव निवासी रूपा सजवान (21) की संदिग्ध गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार/मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालात में मौत हो रुपा सजवान। फाइल फोटो

परिजनों के अनुसार रूपा सजवान पत्नी अमित सिंह सजवान की मई 2025 में शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी पोर्टल पर महाविद्यालय कार्मिकों का शत प्रतिशत पंजीकरण

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नियमों के तहत मजिस्ट्रेट की देखरेख में पंचनामा भरा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। अभी इस मामले में लिखित शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अजय साह, सीओ, बागेश्वर

ससुराल वालों ने उसकी मौत की खबर मंगलवार दोपहर मायके पक्ष को दी। सलखन्यारी निवासी रूपा की मां गीता देवी और अन्य परिजन भोजगढ़ पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  UTU पेपर लीक मामला: प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से पहले शेयर किए थे सवाल

बताया गया कि मां के पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने शव को फंदे से उतार लिया था।

मृतका के पिता भुवन सिंह मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं जो बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद घर के

लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतका का पति अमित सिंह सजवान भी तीन-चार दिन पूर्व ही मुंबई से घर लौटा था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन मोड, अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

मृतका अपनी चार बहनों में सबसे बड़ी थी और उसने इंटर तक की पढ़ाई की थी। घटना के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग भी सदमे में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999