लालकुआं क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, किराये के मकान में पंखे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़- नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मोटाहल्दू क्षेत्र की जयपुर बीसा ग्रामसभा के गंगारामपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाली विवाहिता का शव घर के पंखे के कुंडे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि मृतका की पहचान रूपा पलड़िया (25 वर्ष) पत्नी विजय पलड़िया के रूप में हुई है। दंपति अपने दो मासूम बच्चों, 7 वर्षीय बेटे और 5 वर्षीय बेटी के साथ किराये के मकान में रहते थे। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि पति अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर था।

यह भी पढ़ें -  खुशखबरी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मानी पीएम मोदी की बात, रूसी सेना में भर्ती भारतीय लौटेंगे अपने वतन

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल कुमार, कोतवाल बृजमोहन राणा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं फोरेंसिक विशेषज्ञ उपनिरीक्षक त्रिवेणी जोशी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी समाचार : कोलटैक्स तिराहे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटते ही शुरू होगा चौड़ी सड़क का काम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999