उत्तराखंड में चढ़ेगा पारा, चिलचिलाती धूप करेगी परेशान, एक क्लिक में पढ़ें कब बदलेगा मौसम

खबर शेयर करें -

 

GARMI

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का ‘डबल रोल’ देखने को मिल रहा है। मैदानी जिलों में चिलचिलाती धूप तो पहाडों में बारिश ओर आंधी तूफान से जनता परेशान हैं। मौसम विभाग की माने तो 18 और 19 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

19 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम ? (Aaj ka mausam)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 मई को पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। हालांकि तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  सीपीयू व पुलिस के द्वारा काटे गए चालान की शिकायत लेकर एस एसपी के पास पहुंचे ट्रांसपोर्टर,दिया ज्ञापन

20 मई से फिर बदलेगा मौसम

वैज्ञानिकों की माने तो 20, 21 और 22 मई को प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने 20 मई से रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बहुत बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  1455 पदो को लेकर जल्द खुलेगा पोर्टल

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की माने तो केरल में 26 तारीख तक मानसून पहुंचने के ऐलान के बाद, उत्तराखंड में भी इसके समय से पहले आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999