मौसम विभाग ने जारी की तेज बारिश की संभावना, जानिए अपने जिले का हाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बरसात का दौर जारी है। आज शनिवार को खासकर पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की संभावना है। जिसके चलते नालों व झरनों का प्रवाह तेज होने से खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इन इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों व पर्यटकों को मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 16जुलाई तक पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल, CCTV में घटना कैद
ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999