नकल माफिया पर कसा शिकंजा , स्टोन क्रशर समेत करोड़ों की संपत्ति कुर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) पेपर लीक मामले के आरोपी एनजीओ संचालक चंदन मनराल की क्रशर सहित चार संपत्तियों को प्रशासन ने कुर्क कर दिया है। दो और संपत्तियों को भी कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।

तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि रामनगर निवासी चंदन मनराल, जो भर्ती परीक्षा घोटाले का मुख्य आरोपी था और उसे उत्तराखंड एसटीएफ की टीम द्वारा गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -  राज्य के इस शहर में उठी जिला बनाने की मांग, आमरण अनशन शुरु


बताया कि भर्ती लीक मामले में चंदन मनराल के अलावा कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अभियोग दर्ज किया गया था।


जिलाधिकारी द्वारा 06 मई को जारी आदेशानुसार, शनिवार को भर्ती परीक्षा घोटाले के आरोपी चंदन मनराल के पीरुमदारा स्थित मनराल स्टोन क्रशर को सील कर कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। आरोपी मनराल की रामनगर में 06 संपत्ति चिन्हित की गई हैं तथा इन सभी संपत्तियों का धरातल पर सभी ब्योरा एकत्रित करने के लिए राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता गोलीकांड में आरोपी छात्रनेता गिरफ्तार, इसलिए हुआ विवाद।


इस दौरान कानूनगो प्रवीण त्यागी, उपनिरीक्षक हरीश यादव, आशुतोष, गोपाल बिष्ट, रजिस्ट्रार कानूनगो हरीश चन्द्र बुद्धिष्ट समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999