उत्तराखंड- कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच पर लगाई फटकार; बोले- शराब पीकर लोगों को बना रहे बेवकूफ!

खबर शेयर करें -

टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के लाइव शो के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल गायक की प्रस्तुति से नाराज हो गए और मंच पर पहुंचकर उन्हें जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये खर्च कर बड़े नाम वाले गायक को बुलाया गया, लेकिन वह ठीक से गाना तक नहीं गा पा रहे थे और मिक्सर के सहारे आवाज निकाली जा रही थी।

Pla

00:00

00:40

‘शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हो’

जानकारी के मुताबिक, कुंजापुरी मेले में बीती रात दलेर मेहंदी अपनी टीम के साथ लाइव प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान सामने की पंक्ति में बैठे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल गायक की प्रस्तुति से नाराज हो गए। मंत्री ने मंच पर पहुंचकर दलेर मेहंदी से सवाल-जवाब किए और कहा कि दर्शक दलेर मेहंदी को सुनने आए हैं, उनकी टीम को नहीं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश के आसार, पारे में आएगी गिरावट, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यक्रम से पहले कई मांगें रखी गई थीं, लेकिन प्रस्तुति के दौरान गायक एक लाइन गाने के बाद बैठ जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया है। ड्रंक होकर आप लोगों को बेवकूफ बना रहे हो। यहां मिक्सर के जरिए आवाज निकाल रहे हो। यह गलत बात है। आपको मंच का सम्मान करना चाहिए था।”

हालांकि, गायक के शराब के नशे में होने संबंधी बात मंत्री के आरोप के तौर पर सामने आई है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -  टांडा रेंज के जंगलों में लगी आग, सुरक्षा के चलते दिल्ली हाइवे पर यातायात किया बंद

पुराने वाकये का जिक्र कर दी चेतावनी

मंत्री सुबोध उनियाल ने नाराजगी के दौरान एक पुराने घटनाक्रम का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक गायक यहां से पिटकर गया था। मंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम का माहौल और गरमा गया। इस दौरान दलेर मेहंदी उन्हें समझाने की कोशिश करते नजर आए, जबकि दर्शकों की ओर से हूटिंग भी की गई।

नाराजगी के बाद दलेर मेहंदी ने फिर शुरू किया गाना

मंत्री की नाराजगी के बाद दलेर मेहंदी ने दोबारा प्रस्तुति शुरू की। उन्होंने ‘राम राम’ गाना गाया, जिसमें उनकी टीम भी साथ देती रही। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य गाने भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के समापन के दौरान दलेर मेहंदी ने सुबोध उनियाल को मंच पर आमंत्रित किया। मंत्री मंच पर पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्होंने गायक की प्रस्तुति को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी एक बड़ा नाम हैं और इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। ऐसे में उन्हें अपनी प्रतिष्ठा और मंच के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए था।

यह भी पढ़ें -  150 बीघा जमीन पर बिना मंजूरी प्लॉटिंग! MDDA ने चलाया ध्वस्तीकरण अभियान

घटना के बाद चर्चा में आया कार्यक्रम

कुंजापुरी मेले में हुए इस घटनाक्रम की चर्चा अब तेज हो गई है। एक ओर मंत्री ने गायक की प्रस्तुति पर सवाल उठाए, वहीं दूसरी ओर दलेर मेहंदी ने विरोध के बावजूद अपना कार्यक्रम जारी रखा। घटना के बाद गायक की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने आने की जानकारी नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999