दलेर मेहंदी से माफ़ी मांगने की खबरों का मंत्री सुबोध उनियाल ने किया खंडन, बोले ‘कोई प्रश्न ही नहीं उठता’

खबर शेयर करें -

दलेर मेहंदी विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का नया बयान सामने आया है। एक सोशल मीडिया पेज के इंटरव्यू में उन्होंने माफी मांगने की खबरों पर साफ कहा कि उन्होंने किसी से भी माफी नहीं मांगी है।

दलेर मेहंदी से माफ़ी मांगने की खबरों का मंत्री ने किया खंडन
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं, उनियाल ने कहा कि माफ़ी अपराधी मांगते हैं। मैंने कोई अपराध नहीं किया। जिसने अपराध किया यह सब जानते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद दलेर मेहंदी प्रकरण में माफी को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मंत्री के बयानों से साफ है कि वो इस मुद्दे पर माफ़ी नहीं मांगने वाले हैं, बल्कि वह अपने पूर्व के बयानों पर अडिग हैं। बॉडीआर्ट देखें

यह भी पढ़ें -  पेनिसिया अस्पताल अग्निकांड: तीन पुलिसकर्मी समेत 10 घायल, एक महिला की मौत

क्या है पूरा मामला
दलेर मेहंदी विवाद की शुरुआत टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान हुई, जहां पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए और उनके गाने के तरीके पर सवाल उठाते हुए लिप-सिंक करने और नशे में होने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के लिए 35 लाख दिए गए थे और प्रस्तुति उम्मीद के मुताबिक नहीं थी।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने दबोचा शातिर बाइक चोर, नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था चोरी

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गायक मीका सिंह, अभिनेता अनुपम खेर समेत कई कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे और मंत्री से माफी की मांग उठी। इसके बाद सीएम धामी की ओर से भी दलेर और मीका सिंह से बातचीत कर खेद जताने की खबरें आई। साथ ही खबर ये भी थी कि मंत्री द्वारा फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी गई है। हालांकि, अब सुबोध उनियाल ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने किसी से माफी नहीं मांगी और कोई अपराध नहीं किया, जिसके बाद विवाद फिर चर्चा में आ गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999