
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज यानी मंगलवार को भी केदारनाथ धाम में मौजूद हैं। वो रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंची थीं। तीन दिनों से वो केदारनाथ थाम में है। इस दौरान वो बेहद ही सादे कपड़ों और टोपी में दिखाई दी। लोग भी उन्हें पहचान नहीं पाए। कुछ लोगों ने उन्हें पहचाना, तो वो उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए।
3 दिन से केदारनाथ में सारा अली खान कर रहीं आरती
दरअसल सारा सुबह और शाम दोनों की आरती में शामिल हो रही हैं। जिसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ आसपास घूमने निकल जाती हैं। स्थानीय लोगों से मिलकर सारा उनकी जिंदगी के बारे में पूछ रही हैं। उन्होंने केदारघाटी के छह से सात नए दोस्त भी बनाए। आसपास ट्रैकिंग की जगहों के बारे में भी वो जानकारी ले रही है।
अधिकारियों से बनाई दूरी
बताते चलें कि जब सारा यहां पहुंची तब केदारनाथ धाम में बर्फबारी भी शुरू हो गई। ठंड के कारण वो ठिठुरती हुई भी नजर आईं। मंदिर के कर्मचारियों और अधिकारियों से इस दौरान उन्होंने दूरी बनाई रखी।
सारा बोलीं- केदारनाथ मेरा घर, 2017 से लगाव
सारा ने बताया वहां मौजूद लोगों को बताया कि केदारनाथ उनके घर जैसा है। साल 2017 से वो हर साल कोशिश करती है कि धाम आए और बाबा के दर्शन करें। सारा ने रात के समय में लोगों के साथ मिलकर चाय भी पी।


