रमनगर टैक्स बार में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन व एक निजी कार्यालय मे दिवस के सापेक्ष जानकारी दी

खबर शेयर करें -

आज 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर रामनगर टैक्स बार में एक जागरूकता एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन चंद्र पाण्डेय ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों, उनकी संवैधानिक सुरक्षा तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

वही रामनगर टैक्स बार के उपसचिव मनु अग्रवाल ने अल्पसंख्यकों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों, मानवाधिकारों और कानूनी संरक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस समाज में सांप्रदायिक सद्भाव, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

यह भी पढ़ें -  मशीन से खुदाई के काम के दौरान हुआ हादसा, मौत

रामनगर टैक्स बार के सचिव गौरव गोला ने बताया बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 18 दिसंबर 1992 को राष्ट्रीय, जातीय, धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर घोषणा को अपनाया गया था, जिसके उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।

वही रामनगर टैक्स बार के उपाध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने इस बात पर प्रकाश डाला की भारत में मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन समुदाय अल्पसंख्यक श्रेणी में आते हैं।

यह भी पढ़ें -  परिजनों के साथ घूमने आए इंदौर का युवक नदी में नहाने के दौरान लापता,कुछ समय पहले ही हुई थी शादी

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भूपाल सिंह रावत , राकेश रही , गुलरेज़ राजा , लईक अहमद , मनोज बिष्ट , प्रबल बंसल , नावेद सेफी ने संकल्प लिया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाने, भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने और कानून के माध्यम से कमजोर व अल्पसंख्यक वर्गों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

आयोजन में रामनगर टैक्स बार के भूपाल सिंह रावत , राकेश रही , फ़िरोज़ अंसारी , गुलरेज़ राजा , मनु अगरवाल , लईक अहमद , मनोज बिष्ट , प्रबल बंसल , गौरव गोला , पूरन चन्द्र पाण्डेय , नवेद सैफी एवं युवा अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999