बागजाला में महिलाओं – बच्चों की रात्रि अन्धेरे में सुरक्षा के लिए सौर उर्जा लाईट लगाने और जल जीवन मिशन की अधूरी योजना को पूरा करने के लिए समझौते अनुसार काम कराने के लिए एसडीएम को दिये ज्ञापन !

खबर शेयर करें -

*बागजाला में महिलाओं – बच्चों की रात्रि अन्धेरे में सुरक्षा के लिए सौर उर्जा लाईट लगाने और जल जीवन मिशन की अधूरी योजना को पूरा करने के लिए समझौते अनुसार काम कराने के लिए एसडीएम को दिये ज्ञापन !

अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला के शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी राहुल शाह को जल जीवन मिशन योजना के अधूरे कार्य को आन्दोलन में हुए समझौते अनुसार काम पूरा करने के लिए जल संस्थान / विभाग को निर्देशित करने के लिए एक ज्ञापन और रात्रि अन्धेरे के कारण महिलाओं – बच्चों को जंगली और आवारा जानवरों से जान माल की सुरक्षा दिलाने के मध्यनजर सड़क पर सौर ऊर्जा स्टेट लाईट लगवाने के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी नैनीताल को समाज कल्याण या सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करने हेतु दूसरा ज्ञापन सौंपा गया है ।
ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की उपाध्यक्षा विमला देवी, उपसचिव दीवान सिंह बरगली, का. सदस्य हेमा देवी और प्रेम सिंह नयाल सम्मिलित रहे ।

यह भी पढ़ें -  दाल-चावल से लेकर रोजमर्रा के सामान तक, बढ़े दामों पर सरकार रखेगी नजर

आनन्द सिंह नेगी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999