हल्दवानी के बनभूलपुरा से गायब बच्चियां यहां से मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी से गायब हुईं दो नाबालिग बच्चियां पुलिस ने बरामद कर लीं हैं। पुलिस ने इस पूरे केस का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

दरअसल हल्दवानी के बनभूलपुरा इलाके से छह दिनों पहले दो नाबालिग बच्चियां गायब हो गईं थीं। बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त था। पुलिस को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा था। यहां कि कुछ हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस थाने में हंगामा भी किया था।

यह भी पढ़ें -  *सामाजिक कार्यकर्ता की मांग पर लोक निर्माण विभाग का एक्शन नौकुचियाताल रोड पर जल्द होगा डामरीकरण*

पुलिस ने ऐसे तलाश की बच्चियां
हल्दवानी से गायब बच्चियों को तलाशने के लिए पुलिस पर खासा दबाव था। पुलिस ने अपने सर्विलांस सिस्टम को इस घटना के खुलासे के लिए पूरी तरह से एक्टिवेट कर दिया। सैंकड़ों सीसीटीव फुटेज और मोबाइल लोकेशंस ट्रेस की गईं। इसके बाद बच्चियों के यूपी के मुजफ्फरनगर में होने का पता चला। पुलिस और एसओजी ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस रेड में खुद सीओ नितिन लोहानी दबिश डालने वाली टीम के साथ मौजूद थे। इधर एसएसपी पल पल की अपडेट ले रहे थे।

यह भी पढ़ें -  जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में बड़ा आक्रोश

पुलिस ने बच्चियों को भगाने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मुजफ्फरनगर का, दो बदायुं के जबकि एक युवक हल्दवानी का ही रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999