विधायक आदेश चौहान ने नये गनर को लेने से किया इंकार, गेट के बाहर ड्यूटी देने को हुआ मजबूर

खबर शेयर करें -

विधायक आदेश चौहान और भाजपा नेता के विवाद में वापिस बुलाये गये विधायक के गनर की जगह भेजे गये दूसरे गनर को लेने से विधायक ने इंकार कर दिया है। बावजूद इसके नया गनर विधायक आवास के बाहर खड़ा होकर ड्यूटी दे रहा है।

बता दें कि परसों शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान ने तीन लोगों पर अपने ऊपर हमला करने का आरोप लगाया था। वहीं पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया था कि जिन लोगों पर विधायक हमला करने का आरोप लगा रहे हैं उसमें से एक व्यक्ति 70 साल का बुजुर्ग है और दूसरा व्यक्ति विकलांग है। वहीं विधायक के गनर पर विधायक के पक्ष में झूठ बोलने (कि हमलावरों ने उसकी वर्दी फाड़ दी) के आरोप में एसएसपी उधम सिंह नगर टीसी मंजूनाथ ने गनर को वापिस बुला लिया। तो विधायक ने एसएसपी पर ही आरोप लगा दिये कि वह उनकी हत्या कराना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड महिला जागृति एवं कल्याण संस्था इस वर्ष नहीं करेगी महिला होली गायन महोत्सव का आयोजन

उधर, एसएसपी ने विधायक की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से नये गनर सुनील की तैनाती कर दी। लेकिन विधायक ने नये गनर को लेने से इंकार कर दिया। जिस कारण गनर उनके आवास के बाहर खड़े होकर ड्यूटी करने को मजबूर है। इसकी सूचना मिलने से अन्य पुलिसकर्मियों में रोष है। उनका कहना है कि वे बिना किसी भेदभाव के अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं ऐसे में विधायक द्वारा गनर सुनील को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध न कराना पुलिसकर्मियों का अपमान है।

यह भी पढ़ें -  दुष्कर्म की जांच मामले में लापरवाही पर महिला दरोगा सस्पेंड

वहीं, विधायक आदेश चौहान का कहना है कि जब तक एसएसपी उधम सिंह नगर का तबादला नहीं किया जाता वे उत्तराखंड पुलिस से किसी प्रकार की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999