उत्तराखंड में कहर बरपाएगा मानसून, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों में आज भी मानसून की बारिश कहर बरपाएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने कुमाऊं में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 4 जुलाई यानी गुरुवार को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि राजधानी देहरादून, हरिद्वार टिहरी और पौड़ी जिले में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव 2024: जिसने हिमाचल से लेकर भूटान तक किया आबाद, आज वहीं चौबटिया हो रहा निर्जन

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद गुरुवार को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर जिले में पहली कक्षा से दसवीं तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही नियमों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मंदिर में शराब पीने से टोका तो कर दी महंत व शिष्य की हत्या, दो सगे भाईयों के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999