चारधाम के लिए हुए अब तक 30 लाख से ज्यादा पंजीकरण, बाबा केदार के दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ यात्रा के लिए प्रतिदिन पंजीकरण का आंकड़ा 30 हजार से अधिक पहुंच गया है। इस कारण सरकार को भीड़ नियंत्रण करने के लिए पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ रही है। सरकार ने 15 मई तक नए पंजीकरण पर लगे रोक को 24 मई तक बढ़ा दिया है।

15 मई तक चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 15 से 24 मई तक 2.79 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सीमित व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें -  विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई , 5 हजार की रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार

वहीं, केदार घाटी में लगातार मौसम खराब होने से बारिश व बर्फबारी हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए पंजीकरण पर रोक लगाई है। हालांकि आफलाइन काउंटर पर यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा मिल रही है। जिससे बिना पंजीकरण के आने वाले यात्री चारधामों के दर्शन किए बगैर वापस न लौटे।

यह भी पढ़ें -  45 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

चारधामों में अब तक आठ लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में आठ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन धामों में दर्शन करने वाले श्रदुधालुओं की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में चारधामों में रोज लगभग 40 हजार यात्री दर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा विभाग में हुए अहम बदलाव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद से हटाया

चारधामों में पंजीकरण की स्थिति
धाम पंजीकरण की संख्या
केदारनाथ 1040881
बदरीनाथ 881487
यमुनोत्री 539492
गंगोत्री 489706
Share this:

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999