सुबह-सुबह हो गया सड़क हादसा. वाहन खाई में गिरा,एक की मौके पर मौत।।

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजी घटना जनपद बागेश्वर तोली बगर मार्ग की है जहां एक पिकअप वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त, इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ में कड़ी मशक्कत के बाद शव को गहरी खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया मृतक की पहचान भास्कर सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र 26 निवासी ग्राम तोली जिला बागेश्वर के रूप में हुई है।
रविवार को आपदा कण्ट्रोल रूम बागेश्वर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तोली बगर मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का बड़ा एक्शन,4 अधिकारी निलंबित

उक्त पिकअप वाहन कपकोट से ग्राम तोली की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त पिकअप वाहन तक पहुँच बनायी। चालक की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, SDRF टीम द्वारा उक्त चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रेलवे सुरक्षा व्यवस्था : अब ट्रेनों पर पथराव किया तो भुगतना होगा अंजाम, उत्तराखंड में प्रशासन ने बनाया ऐसा प्लान कि फौरन होगी पत्थरबाजों की पहचान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999