देश छोड़कर भागने की फिराक में था मुकेश बोरा, टैक्सी चालक ने पहचाना, हुआ फिर ये

खबर शेयर करें -

मुकेश बोरा नेपाल भागने की फिराक में था। उसके लिए बकायदा भीमताल से नेपाल जाने के लिए टैक्सी बुक कराई गई थी। किच्छा-पुलभट्टा के बीच चालक ने मुकेश बोरा को पहचाना लिया। जैसे ही चालक ने गाड़ी रोकी तो मुकेश बोरा पैदल ही भाग गया। उधर चालक ने इसकी सूचना पुलभट्टा थाने में दी। पुलभट्टा पुलिस ने नैनीताल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एसओजी ऊधमसिंह नगर, यूपी में दबिश दे रही है। नेपाल बार्डर में भी पुलिस तैनात कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को मुकेश बोरा भीमताल में था। वहां से उसके नेपाल जाने के लिए एक अधिकारी ने टैक्सी कराई थी। चालक ने मुकेश बोरा को टैक्सी में बैठाया और बरेली रोड होते हुए नेपाल के लिए चल दिया। मुकेश बोरा ने मास्क लगाया हुआ था।

यह भी पढ़ें -  खाकी ने निभाया फ़र्ज़ लौटाई मुस्कान : हल्द्वानी से लापता तीन छात्र सुरक्षित बरामद,,,,।

तभी चालक के एक मित्र ने फोन कर बताया कि तुम्हारी गाड़ी में जो बैठा है वह मुकेश बोरा है। इसके बाद चालक ने गाड़ी रोक दी। उसने मुकेश बोरा से मास्क उतराने को कहा। मुकेश बोरा ने मास्क नहीं उतारा। जब चालक ने मास्क खींचना चाहा तो मुकेश बोरा पैदल ही भाग निकला।

उधर, चालक ने पुलभट्टा थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसकी सूचना नैनीताल पुलिस को दी। नैनीताल पुलिस और एसओजी नेपाल बार्डर, भोजीपुरा, बरेली अन्य जगह दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -नेशनल गेम्स में उत्तराखंड को हराकर केरल ने जीता गोल्ड

भगाने में ऊधमसिंह नगर में तैनात एक परिवहन अधिकारी का नाम आया सामने
पुलिस सूत्रों के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात एक परिवहन अधिकारी की पत्नी नेता है। उसके मुकेश बोरा से अच्छे संबंध हैं। बुधवार रात मुकेश बोरा भीमताल क्षेत्र में रूका था। नेता ने अपनी पति से कहकर मुकेश बोरा के लिए टैक्सी कराई थी।

यह भी पढ़ें -  रामनगर-यहाँ अराजक तत्वों ने की वनकर्मी के साथ मारपीट. मुकदमा दर्ज ।।

बताया जा रहा है कि परिवहन अधिकारी का नेपाल के होटल में संपर्क है। वह पहले भी कई लोगों को नेपाल के होटल में रुकवा चुका है। बृहस्पतिवार को टैक्सी चालक ने बोरा को नेपाल छोड़ना था। जब उसे पता चला कि यह बोरा है। पुलिस की जांच में वह फंस सकता है तो उसने बीच में ही रोककर बोरा से पूछा। उधर बोरा पहचान जाने के बाद भाग गया। उधर पुलिस परिवहन अधिकारी और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999