Murder in Uttarkashi: मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से की चाचा की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें -

 

Crime kulhadi se hatya

उत्तरकाशी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद गुस्साए भतीजे ने अपने चाचा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

भतीजे ने की कुल्हाड़ी से चाचा की निर्मम हत्या

घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार करम चंद उर्फ गांधी की अपने भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुमन ने चाचा पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का डंका!, देशभर में खनन सुधारों में दूसरा स्थान, केंद्र से मिलेगा 200 करोड़ का इंसेंटिव

मौके से फरार हुआ आरोपी

हमले में करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई। दर्द से करहाते-करहाते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सुमन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक करम चंद के शव को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी सुमन का कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999