मेरी माटी मेरा देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिवार को सम्मानित किया गया।

खबर शेयर करें -


हल्दूचौड़।
आज बुधवार को
ग्राम पंचायत बमेठा बंगर केशव हल्दूचौड़ स्थित सीफा कालौनी मैदान में ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देश को आजादी दिलाने वाले मां भारती के महान नायकों को और उनकी वीरांगनाओं को श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया।


यहां ग्राम सभा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्री जय दत्त जोशी के आश्रित परिवार को ग्राम प्रधान एवं पूर्व विधायक नवीन दुम्का जी, समाजसेवी हेमवती नन्दन दुर्गापाल एवं अन्य अतिथि जनों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि आज हम आजादी की जिस सुखद अनुभूति में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह देश के अमर बलिदानियों की शहादत का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि आजादी के उन मतवालों ने देश सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और वह अमर हो गए जब तक यह ब्रह्मांड रहेगा उनका नाम सदैव याद किया जाता रहेगा।
ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला ने कहा कि हमारा सौभाग्य है की हमारे गाँव मे स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी वीरो का परिवार भी है। उन्होंने अपने गाँव मे नव निर्मित खेल मैदान का नाम भी आज से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्री जयदत्त जोशी के नाम पर रखने की घोषणा की।
यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वo जय दत्त जोशी के नाम का शिलापट लगाया गया। जिसका मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने लोकार्पण किया।
समाजसेवी हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में जहां हम स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों को याद करते हैं, वही हम आने वाली पीढ़ी में भी राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के अंदर यदि राष्ट्रप्रेम जागृत होगा तो यह देश फिर से सोने की चिड़िया बनेगा इसमें कोई संशय नहीं।
यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिवार से समाजसेवी महेश चंद्र जोशी ने भावविभोर होकर ग्राम प्रधान व ग्रामपंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने पिता स्वo जय दत्त जोशी के देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में समर्पण, त्याग, बलिदान व प्रतिबद्धता को विस्तार से बताया। उन्होंने अग्रेजो के जुल्म व जेल सहित तमाम किस्सों को बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें गर्व है, की वह स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र है। उन्होंने अपने पिता के संस्कार व आदर्शो में चलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम समाज व देश के लिए व्यक्तिगत भी नेक कार्य करके विकसित व समर्द्ध बना सकते है।
कार्यक्रम में स्वच्छ ग्रामसभा की शपथ भी ली गयी।
कार्यक्रम का संचालन-रिम्पी बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी नवीन कपिल पूर्व छात्रा उपाध्यक्ष दीप्ति जोशी, ललित मोहन जोशी, नवीन चन्द्र जोशी, समाजसेवी संजय कबड़वाल, हल्दूचौड़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का, पूरन दुम्का, कैलाश तिवारी, किशन तिवारी, स्वयं सहायता समूह संगठन व महिला मंगल दल सहित ग्रामवासी उपस्तिथ थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  बागेश्वर-बाल सरंक्षण योजना के अन्तर्गत बाल संरक्षण समिति की बैठक