नैनीताल- यहां एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक को मारी गोली

खबर शेयर करें -

नैनीताल।जहा पूरा देश 75वी स्वतंत्रता दिवस का जश्न बना रहा था वही दूसरी ओर पर्यटकों बीच खूनी संघर्ष में एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली पर्यटक को छूते हुए निकल गई और बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद इफरत 15 अगस्त को नैनीताल घूमने आए थे। इस बीच मालरोड में घूमते समय किसी अन्य पर्यटक से फैसल की नोकझोंक हो गई।

जिसके बाद यूपी21क्यू 2463 सीडी डीलक्स बाइक सवार ने फैसल पर एकाएक फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली फैसल के कमर और कोहनी को छूते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचा कर उसका उपचार कराया।एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया है कि घायल के बयानों के आधार पर बाइक सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही संबंधित युवक को पकड़ने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पीएमजीएसवाई की लचर कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की निर्माणाधीन कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराये मण्डलायुक्त।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999