नैनीताल : ‘इसकी पुनरावृत्ति न हो’, सीएम धामी सख्त, गर्जिया देवी मंदिर अग्निकांड की जांच के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल जिले के अंतर्गत रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर परिसर की दुकानों में हुए अग्निकांड की घटना के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसकी कारगर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए।
बताया जा रहा है कि मंदिर से अचानक एक जलती धूप नीचे दुकान में गिरी। इससे कच्ची दुकान ने आग पकड़ ली। सभी दुकानें एक दूसरे से सटी हुई थी तो सभी में आग लगती चली गई। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
अपना सामान भी नहीं बचा पाए लोग
लोगों को अपना सामान बचाने का भी मौका नहीं मिल पाया। झोपड़ी में घासफूस व सूखी लकड़ी एवं तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया। आग इतनी विकराल थी कि धुएं का गुबार मंदिर से भी ऊंचा उठने लगा। इससे मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर दौड़े। दुकानों में रखे सिलेंडरों को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  यहां विवाहिता के साथ युवक ने किया जबरन दुष्कर्म,हड़पे जेवरात

आग लगने के दौरान लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बीच में एक झोपड़ी को खुद ही तोड़कर हटा दिया। इससे आग आगे फैलने से रूक गई। सूचना पर अग्रिशमन विभाग के जिले के मुख्य अग्रिशमन अधिकारी गौरव किरार, रामनगर अग्रिशमन अधिकारी उमेश परगाई, सीओ बीएस भंडारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में जिला प्रशासन द्वारा मानसिक, सामाजिक प्रताड़ना से आहत मेट्रोपोल के 1500 क्षेत्रवासियों ने की राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999