कालाढूंगी के घटघड में हुए सड़क हादसा की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची नैनीताल पुलिस टीमपुलिस व एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुँचाया अस्पताल

खबर शेयर करें -


■■■■■■■■■■■■■■■

  डायल 112 के माध्यम से थाना कालाढूंगी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लगभग- 05:50 बजे कालाढूंगी क्षेत्र में नैनीताल की तरफ जाने वाली रोड़ में घटगड़ के पास प्रिया बैंड में एक *टेंपो ट्रैवलर UP-16-ET-6080* दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई।
 सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कालाढूंगी की टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुँची। 

जिसमें 21 (14 लड़के +7 लड़कियां)+1(चालक) जिन्हें
पहुँचकर मौके से तत्काल को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जो HCL कम्पनी नोएडा के कर्मचारी हैं।
जिसमें उपचार के दौरान 02 लोगों की मृत्य हो गई।

 *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* के आदेश पर  *डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ ट्रैफिक* मौके रेस्क्यू हेतु मौजूद रहे।

  *चालक से पूछताछ पर सड़क दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया।*

मृतक
1- सयोनी दूबे उम्र 28 वर्ष
2-जया शाक्या उम्र -23 वर्ष
घायल-
शिखा, अभिरोम (घायल), छवि (घायल), प्राची, मुस्कान, नवनीत, सागर (घायल), प्रियांशु, गणेश, अभिनव, विशाल, बॉबी, दीपक (घायल), विष्णु, पारस (घायल), पवन, सुमित, मुकेश, आदर्श, उमेश कुमार(चालक)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999