एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व यूथ सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे उत्तराखंड, बीजेपी को लिया आड़े हाथों, कही ये बात

खबर शेयर करें -

आज राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव सौरभ आहूजा ने बताया कि एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व यूथ सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा केदारनाथ व यमुनोत्री की यात्रा कर राजधानी देहरादून पहुंचे।

नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत हुआ व प्रेस वार्ता कर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया।

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता में युवक को बुआ ने दिवाली के सामान की खरीदारी के लिए पैसे देने में कर दी देर,उठा डाला यह आत्मघाती कदम,परिवार में मचा कोहराम


उन्होंने कहा कि देश के ५ राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाओं में भाजपा औंधे मुंह गिरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खरीद फरोख्त कर एनसीपी व दूसरी पार्टियों को तोड़ने का कार्य करा है जो कि इन्हे आगामी चुनाव में भुगतने को तैयार रहना होगा। देश में बेरोजगारी व महंगाई भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें पूर्ण रूप से फेल हुई हैं।

यह भी पढ़ें -  चोरगलिया शेरनाला आया उफान पर, 10 लोगों को रेस्क्यू कर निकला

उन्होंने उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम में करोड़ों का बजट पास होने के बावजूद विकास कार्य ना होने पर चिंता व्यक्त की व कहा की ये देवभूमि का दुर्भाग्य है कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य को सिर्फ लूटने का कार्य करा है, पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद बेरोजगार युवाओं से छलावा व भ्रष्टाचार चरम पर होना दुखद है।
आगे कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करा जायेगा और तीसरे विकल्प को तलाश रहे राज्य की जनता को एनसीपी पूरा करेगी।
जिस प्रकार एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र में युवाओं व किसानो के बीच कार्य करा है उसी प्रकार उत्तराखंड राज्य में भी एनसीपी जन सेवा कर आगामी चुनाओँ में प्रतिभाग करेगी।
प्रेस वार्ता में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999