नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में हजारों लोगों को निशुल्क की पेयजल सेवा

खबर शेयर करें -

कैंची (नैनीताल) उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) द्वारा आज विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में हजारों लोगों को सुबह 8 बजे से शाम के 5.30 बजे तक निःशुल्क पेयजल सेवा प्रदान की गयी।


चिलचिलाती धूप में गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने हेतु यूनियन के स्वयंसेवक एक दिन पूर्व ही कैंची पहंुच गये थे। पेयजल वितरण में लगे यूनियन के सदस्यों को यूनियन के लोबो युक्त विशेष टी शर्ट और परिचय-पत्र प्रदान किया गया था। जिसमें वे अलग ही नजर आ रहे थे। कार्यक्रम के संयोजक जिला संगठन मंत्री हेम लोहनी और नैनीताल जनपद की जिलाध्यक्ष दया जोशी ने प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जबकि प्रदेश सचिव गोपालदत्त गुरूरानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मानन्द खोलिया, जिला महासचिव पूरन रूवाली, संदीप महरा, नरेन्द्र नेगी, मनोज रावत, विनोद जन्तवाल, संजय नेगी, राजू पाठक निरंतर सेवा में जुटे रहे। राजीव त्यागी, विपिन चन्द्र जोशी, हरीश महरा, नीरज बिष्ट, सोनू सिजवाली सहित संगठन से अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों संदीप पांडे, स्वराजपाल आनंद बत्रा, सुरेन्द्र सिंह मौर्य, मोहन सिंह कार्की, ईश्वरी दत्त भट्ट, विजय गुप्ता, रविशंकर शर्मा, दानसिंह लोधियाल, पंकज सिंह बिष्ट, पंकज पांडे, ललित जोशी,राहुल सक्सेना, सागर गाबा, अमरजीत सिंह, सितारगंज इकाई आदि ने संसाधन जुटाने हेतु अपना सहयोग प्रदान किया। पेयजल सेवा केन्द्र के लिए कैंचीधाम से करीब दो सौ मीटर दूर कैंची-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर चिराग होम स्टे के स्वामी बिन्दु शर्मा द्वारा अपनी निजी जगह प्रदान कर सहयोग किया गया।
जिलाध्यक्ष दया जोशी ने पेयजल सेवा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग करने करने वाले सभी सहयोगियों, शुभचिन्तकों और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के सदस्यों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है.

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने जारी की बारिश और बर्फबारी की बुलेटिन

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999