ड्यूटी में लापरवाही/ अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, नैनीताल एसएसपी का बड़ा कदम,चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को किया निलंबित

खबर शेयर करें -

 जनपद पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए, *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा आज दिनांक 28/04/2025 को 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध *निलंबन की कठोर कार्यवाही* अमल में लाई गई है। यह कार्यवाही विभागीय सख्ती और जवाबदेही को स्थापित करने की दिशा में की गई है।

1. उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी राजपुरा)
दिनांक 27/28-04-2025 को रात्रि अधिकारी ड्यूटी के दौरान एक आत्महत्या की सूचना उच्च अधिकारियों को न देने, घटनास्थल से साक्ष्य न जुटाने तथा थाने की अन्य टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई न करने जैसी गंभीर लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

2. कांस्टेबल 113 स0पु0 सुनील कुमार (पुलिस लाइन)
दिनाँक- 26-04-2025 को पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने, तथा पूर्व में भी कई बार सीओ लाइन एवम आर0आई0 द्वारा समझाए जाने व
चेतावनी दिए जाने के बावजूद
पर भी अनुशासनहीनता एवं गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
साथ ही मामले में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की भी विभागीय जांच खोली गई है।

यह भी पढ़ें -  कौन है YouTuber Jyoti Malhotra?, कब गई थीं Pakistan? पाकिस्तानी अधिकारी संग कैसा था रिश्ता?

SSP का स्पष्ट संदेश-

“जनपद नैनीताल पुलिस में अनुशासन और कर्तव्यपालन सर्वोपरि है। ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा उत्तरदायित्वहीन व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की गरिमा, आम जनता का विश्वास और पुलिस की साख बनाए रखने हेतु सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

सभी पुलिसकर्मी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999