बहुउद्देशीय हरीपुर बच्ची किसान सेवा सहकारी समिति हल्दूचौड़ का नया नेतृत्व।

खबर शेयर करें -


मोहन चंद्र दुर्गापाल बने अध्यक्ष, क्षेत्रवासियों का जताया आभार।

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। बहुउद्देशीय हरीपुर बच्ची किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड हल्दूचौड़ के अध्यक्ष पद का दायित्व प्रबंध समिति द्वारा मोहन चंद्र दुर्गापाल को सौंपा गया है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद दुर्गापाल ने  हल्दूचौड़  क्षेत्र की जनता, निदेशक मंडल, स्वजन, मित्रगण और सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी : SIT करेगी VIP और हेलीकॉप्टर दर्शन के तीन साल के रिकॉर्ड की जांच

दुर्गापाल ने कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास की बदौलत उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों तथा क्षेत्रवासियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए वे पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा—
“मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि किसान हित और क्षेत्र की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। आपके समर्थन और विश्वास के लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कुमाऊं मंडल में होगी बरसात. तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी. पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय. यहां होगी भारी बरसात।।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999