हरिद्वार के गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं की ‘नो एंट्री’, विपक्ष बोला देश सबका है

खबर शेयर करें -

 

Ganga ghat

हरिद्वार के गंगा घाटों पर गंगा सभा की ओर से गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर लगाए गए पोस्टरों ने सियासी माहौल गरमा दिया है। इन पोस्टरों में स्पष्ट तौर पर गैर हिंदुओं के लिए ‘नो एंट्री’ का संदेश दिया गया है, जिसके बाद विपक्ष ने इसे लेकर कड़ा ऐतराज जताया है।

एक धर्म का नहीं सभी धर्मों और समुदायों का देश है भारत: कांग्रेस

विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि भारत किसी एक धर्म का नहीं बल्कि सभी धर्मों और समुदायों का देश है। विपक्ष का आरोप है कि इस तरह के पोस्टर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाले हैं और संविधान की भावना के खिलाफ जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  किन्नरों की बधाई राशि तय, इतने रुपए से ज्यादा मांगने पर होगा एक्शन

महेन्द्र भट्ट ने दिया ने गंगा घाटों की पवित्रता का हवाला

वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने गंगा घाटों की पवित्रता का हवाला देते हुए बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थल ऐसे होते हैं जिनकी धार्मिक और आध्यात्मिक पवित्रता का अलग महत्व होता है। भट्ट ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी अन्य धर्म का व्यक्ति गंगाजल में स्नान करने आता है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने किया विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन, विस अध्यक्ष भी रही मौजूद

अन्य धर्मों के लोग नहीं करते गंगा स्नान: भट्ट

प्रदेश अध्यक्ष ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हिंदू मक्का-मदीना नहीं जाता, उसी तरह अन्य धर्मों के लोग भी गंगा स्नान नहीं करते। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में एक अहम बात और जोड़ते हुए कहा कि यदि कोई मुस्लिम गंगा में स्नान कर पवित्र होकर सनातन धर्म में आना चाहता है, तो उसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999