उत्तराखंड में अब फर्जी पत्रकारों की खैर नहीं, एसएसपी ने दिए चिन्हीकरण के निर्देश

खबर शेयर करें -


फर्जी प्रेस स्टीकर का इस्तेमाल करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: अजय सिंह

सरकारी दफ्तरों में मीडिया की आड़ में धौंस जमाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

देहरादून

जनपद देहरादून में फर्जी पत्रकारों की अब खैर नहीं होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने जिले के सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को फर्जी पत्रकारों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऐसे लोग जो पत्रकार नहीं हैं, लेकिन मीडिया की धौंस दिखाकर सरकारी दफ्तरों और पुलिस थानों में प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  New Rules 1 June 2025: FD से लेकर LPG तक…, 1 जून से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर सीधा असर

:-

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि कुछ फर्जी पत्रकार सरकारी संस्थानों और थानों में मीडिया के नाम पर दबाव बनाते हैं, जबकि उनका असली पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं होता। इसी के चलते पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही, उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी जो अपने वाहनों पर ‘प्रेस’ का फर्जी स्टीकर लगाकर भ्रम पैदा करते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: इस बार जल्दी पहुंचेगा मानसून, इस तारीख केरल पहुंचेगा


पुलिस अब सड़कों पर चलने वाले ऐसे वाहनों की विशेष चेकिंग करेगी जिन पर ‘प्रेस’ लिखा होता है। यदि जांच के दौरान कोई व्यक्ति फर्जी रूप से प्रेस स्टीकर का इस्तेमाल करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी अजय सिंह ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई फर्जी पत्रकार है या मीडिया के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इससे पत्रकारिता की साख को बचाया जा सकेगा, जो कि इन फर्जी पत्रकारों की गतिविधियों के कारण धूमिल हो रही है।

यह भी पढ़ें -  *राज्यपाल ने वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना*


एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मीडिया में न रहते हुए मीडिया के नाम का गलत फायदा उठाना गंभीर अपराध है, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाएगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999