ठंड से कांप उठा उत्तर भारत, सर्दी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन

खबर शेयर करें -

north-india-shivers-winter-cold-wave-in-delhi UTTARAKHAND WEATHER

उत्तर भारत में लोग ठंड से कांप उठे है। पारा लगातार गिरता जा रहा है। इस बार राजधानी दिल्ली में सर्दी के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। रविवार यानी 11 जनवरी को दिल्ली के आयानगर में 2.9-डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जो अब तक का सबसे कम है।

ठंड से कांप उठा उत्तर भारत, सर्दी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड North India cold wave

लोग ठंड की मार सह रहे है। देश के कई हिस्सों में तो तापमान 0-डिग्री के करीब पहुंच गया है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। लोग घर से बाहर काम हो तब ही निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा सड़क हादसा अपडेट- मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 36, घायलों का हाल जानने रामनगर पहुंचेंगे सीएम धामी

दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में भी लगातार तापमान गिरता जा रहा है। सर्दी बढ़ रही है। दिल्ली के आयानगर में 2.9-डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं पालम में ये 3-डिग्री दर्ज किया गया। सिर्फ दिल्ली ही ठंड की मार नहीं झेल रहा। पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर है।

यह भी पढ़ें -  जायड्स कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन अब जाएंगे कोर्ट की शरण श्रम विभाग व शासन प्रशासन नहीं दिला पा रही न्याय।

उत्तराखंड में कैसा है मौसम का हाल? Uttarakhand Weather

रविवार को राजस्थान का पिलानी शहर देश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर 1.2-डिग्री सेल्सियस तक तापमान गया। इसके साथ ही राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी ठंड देखी गई।

उत्तराखंड की बात करें तो पंतनगर में आज 1.8-डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। ये देश का तीसरा सबसे ठंडा शहर बना। तो वहीं उत्तराखंड के उपरी इलाकों में ठंड से लोग कांप उठे है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में 6 दिन से लापता दुकानदार का शव खाई में मिला, परिवार में मचा कोहराम
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999