अब Yamunotri Dham में भी गैर हिंदूओं की एंट्री पर रोक, इस दिन से नियम लागू

खबर शेयर करें -

ban-on-entry-of-non-hindus-in-yamunotri-dham

Non Hindus Entry ban in Yamunotri Dham: बदरी-केदार और गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों की माने तो आने वाले अप्रैल से चार धाम की यात्रा शुरू होने वाली है। इसी दौरान धाम में ये नियम लागू कर दिया जाएगा। तो वहीं प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ-साथ अन्य संतों के साथ हुए दुर्व्यवहार की भी निंदा की।

अब यमुनोत्री धाम में भी गैर हिंदूओं के प्रवेश पर रोक Non Hindus Entry ban in Yamunotri Dham

गुरुवार को यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि यूपी के प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जिस तरह से स्नान के लिए रोका गया। उससे सनातनियों की भावनाए आहत हुई है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें -  यहां अनियंत्रित बाइक खेत में पलटी, बाइक सवार की हुई मौत

चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू होगा

आगे उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। यमुनोत्री में भी गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। चारधाम यात्रा के दौरान धाम में ये नियम लागू कर दिया जाएगा। जिसके बाद कोई भी गैर सनातनी धाम के आसपास प्रवेश नहीं कर पाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के स्वास्थ्य में सुधार,आचार्य बालकृष्ण ने जाना हाल

बीकेटीसी के अधीन आने वाले 45 से ज्यादा मंदिरों में भी रोक

बताते चलें कि इससे पहले बदरीनाथ, केदारनाथ धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही गई थी। इसके साथ ही बीकेटीसी के अधीन आने वाले 45 से ज्यादा मंदिरों में भी गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक है। बीकेटीसी की तरफ से आगामी बोर्ड बैठक में ये प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पहुंच चुका है मानसून : मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

हरकी पैड़ी पर भी लगे बोर्ड

इसके साथ ही श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी के साथ कई अन्य घाटों पर भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर बोर्ड भी लगाए गए हैं। ब्रिटिश हुकूमत में लागू म्यूनिसपल एक्ट के तहत ये फैसला लिया गया है। बोर्ड्स पर साफ तौर पर ये चेतावनी लिखी गई है कि नियमों का उल्लंघन के करने पर कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999