टिहरी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर झील में गिरे दो पैराग्लाइडर

खबर शेयर करें -

टिहरी झील से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर चल रहे टिहरी एक्रो फेस्टिवल के दौरान एक बड़ा हादसा होने से रह गया। दरअसल दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर सीधे टिहरी झील पर गिर गए। हालांकि गनीमत रही कि एसडीआरएफ की विशेष रेस्क्यू टीमें वहां पर पहले से ही तैनात थी। तुरंत ही उन्होंने दोनों पैराग्लाइडरों को रेस्क्यू किया और उनकी जान बचाई।

टिहरी झील में गिरे दो पैराग्लाइडर
जानकारी के लिए बता दें कि टिहरी झील के किनारे कोटी कॉलोनी में टिहरी एक्रो फेस्टिवल और नेशनल एसआईवी चैंपियनशिप 2026 चल रही थी। इसी बीच बीते दिन 29 जनवरी को पैराग्लाइडिंग गतिविधिया आरोजित की गई। इसी दौरान दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए। पहले से झील में तैनात एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने दोनों पायलटों का रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें -  युजवेंद्र चहल और धनाश्री के तलाक पर लगी मुहर! कोर्ट में बताया इतने महीनों से नहीं रह रहे साथ

एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
बिना कोई टाइम वेस्ट किए टीम दोनों पैराग्लाइडर पायलटों तक पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत दोनों पायलटों को सुरक्षित झील से बाहर निकाल दिया गया। जांच में दोनों पायलट पूरी तरफ सुरक्षित है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999