अब गौचर से बद्रीनाथ के लिए शुरू हुई हेली सेवा

खबर शेयर करें -

प्रदेश में इस वर्ष चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब बद्रीनाथ तक हेली सेवा की सुविधा मिलेगी। नागरिक उड्डयन विभाग गौचर से बद्रीनाथ के लिए हेली सेवा शुरू कर रहा है।

इसका एक तरफ का किराया 3970 रुपये रहेगा। बता दें कि इसका एक तरफ का किराया 3970 रुपये रहेगा।प्रदेश में इस वर्ष चार धाम यात्रा के दौरान नागरिक उड्डयन विभाग गौचर से बद्रीनाथ के लिए हेली सेवा शुरू कर रहा है। इसका एक तरफ का किराया 3970 रुपये रहेगा। इसमें जीएसटी और हेली बुकिंग करने वाली आईआरसीटीसी का सुविधा शुल्क शामिल नहीं है। यह शुल्क अलग से देय होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ नाराज़गी, युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

प्रदेश में चार धाम यात्रा के दौरान हर वर्ष केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। ये हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से संचालित की जाती हैं।अभी तक बद्रीनाथ के लिए कोई हेली सेवा नहीं है। इस वर्ष नागरिक उड्डयन विभाग ने हेमकुंड साहिब के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा को कुछ समय के लिए बद्रीनाथ धाम के लिए भी संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर किए जा चुके हैं। यह हेली सेवा गौचर से बद्रीनाथ के बीच संचालित होगी। इसे गोविंदघाट से बद्रीनाथ के बीच भी चलाया जाएगा। इसके लिए किराये की दर लगभग तय हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -  भीमताल में बड़ा हादसा: आधी रात को SDRF का जांबाज रेस्क्यू!

हो चुके हैं टेंडर

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। किराये की दर भी तय कर दी गई है। इस वर्ष इस मार्ग पर यदि हेली सेवा सफल रहती है तो अगले वर्ष इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

गोविंदघाट – गौचर – 3970

यह भी पढ़ें -  अधिवक्ता दिवस का उत्सव रामनगर टैक्स बार द्वारा धूमधाम से मनाया गया

गौचर – गोविंदघाट-3960

गौचर – बद्रीनाथ – 3960

बद्रीनाथ – गौचर – 3960

बद्रीनाथ – गोविंदघाट – 1320

गोविंदघाट – बद्रीनाथ – 1320

गोविंदघाट – घांघरिया – 2780

घांघरिया – गोविंदघाट- 2780

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999