यहां होटल की छत से गिर कर ट्रक ड्राइवर की मौत

खबर शेयर करें -

होटल की छत से गिर कर ट्रक ड्राइवर की मौत, फोन पर बात करने के दौरान हुआ हादसामृतक ट्रक ड्राइवर फोन पर बात करते हुए सीढ़ियों से होता हुआ छत पर पहुंचा। फिर फोन पर बात करता हुआ ही बगल में स्थित होटल की छत पर पहुंच गया। फोन पर बात करता हुआ वह नीचे सड़क पर जा गिरा।

विकासनगर में मुख्य बाजार स्थित होटल की छत से गिरने से ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक पुरोला उत्तरकाशी का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों की मौजूदगी में शुक्रवार को पोस्टमार्टम की जाएगी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विशाल जोशी (30) पुत्र कुशवानंद जोशी निवासी ग्राम डेरिया थाना पुरोला उत्तरकाशी ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.00 बजे भट्टा रोड स्थित चौहान होटल में कमरा लिया। दोपहर दो बजे उसने होटल के स्टॉफ को बताया कि वह दही लेने जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- उत्तराखंड में सिग्नल पर मिट्टी डालकर ट्रेनें लूटने का प्रयास, यात्रियों के विरोध पर पथराव

इसके बाद वह फोन पर बात करते हुए सीढ़ियों से होता हुआ छत पर पहुंचा। फिर फोन पर बात करता हुआ ही बगल में स्थित होटल बजाज की छत पर पहुंच गया। फोन पर बात करता हुआ वह नीचे सड़क पर जा गिरा। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोग उसे निजी वाहन से उप जिला अस्पताल विकासनगर ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कही युवक छत से तो नहीं कूदा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 10 आईपीएस अधिकारी सहित 25 IAS-PCS अधिकारियों का तबादला,रिधिमअग्रवाल बनी डीआईजी कुमाऊं-देखे सूची
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999