हाईकोर्ट शिफ्ट मामले पर भगतदा ने सीएम धामी को लिखा खत, छेड़ी गढ़वाल और कुमाऊं पर बहस

खबर शेयर करें -

, देहरादूनः लंबे समय से राजनीति के हाशिए पर मौजूद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सियासी गलियारों में चर्चाओं का मौका दे दिया है. भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम धामी को नैनीताल हाईकोर्ट शिफ्ट मामले पर एक पत्र लिखा है.

भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड के हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट किए जाने पर अपनी राय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी है. उन्होंने यह भी लिखा है कि वह कानून के अच्छे विद्यार्थी नहीं हैं. लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने कई बिंदुओं पर अपना पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है.

Koshyari Wrote Letter to CM Dhami

कोश्यारी ने पत्र के जरिए सीएम धामी से कहा, कुमाऊं मंडल में केवल राज्य का एकमात्र बड़ा संस्थान यानी हाईकोर्ट बचा है. इसे भी यहां से ले जाने की कोशिश की जा रही है. जिसको लेकर लोग नाखुश भी है. कोश्यारी ने अपने पत्र में जिक्र किया कि राज्य गठन के समय यह स्पष्ट किया गया था कि राज्य की राजधानी देहरादून रहेगी. जबकि राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में होगा यानी राजधानी गढ़वाल मंडल और हाईकोर्ट कुमाऊं में मौजूद रहेगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रेस्टोरेंट में कार्यरत बावर्ची की घर लौटते समय बाइक खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999