PM Modi के आह्वान पर मंत्री गणेश जोशी का कदम, दोपहिया वाहन चलाकर पहुंचे कैंप कार्यालय

खबर शेयर करें -

 

following-pm-modis-call-minister-ganesh-joshi-arrived-camp-office-riding-two-wheeler

पीएम मोदी की अपील के बाद, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहिया वाहन से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। बता दें मंत्री ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उठाया है, जिसका मकसद पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल और डीज़ल बचाने का संदेश देना है।

दोपहिया वाहन चलाकर कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए दोपहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के अब रिंकू बने रातों-रात करोड़पति , ड्रीम 11 में ऐसे चमकी किस्मत

अब खुद दोपहिया वाहन का करूंगा उपयोग: जोशी

मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दोपहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन अथवा साझा वाहन का उपयोग करें, जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय कार्यक्रमों और निकट दूरी के दौरों के लिए वह खुद भी अधिकतम दोपहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि आमजन के बीच ईंधन बचत और सादगी का सकारात्मक संदेश पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  सोचा था तमंचे को लहराकर रील्स बनाऊंगा तो हिट हो जाऊँगा,रील्स के माध्यम से दहशत फैलाने पर हल्द्वानी पुलिस ने तमंचे के साथ कर लिया गिरफ्तार

भविष्य की पीढ़ियों के हित में है पीएम मोदी की अपील

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का जो संदेश दिया गया है, वह केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण और भविष्य की पीढ़ियों के हित में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999