बिहार से सकुशल बरामद हुई प्रज्ञा, बताया आखिर कैसे पहुंची बेगूसराय Pragya singh reveal truth

खबर शेयर करें -

 

pragya-singh-reveal-truth-fight-with-husband-in-train-then-she-took-another-train-found-bihar-after-6-days

Pragya Singh Case: प्रज्ञा सिंह को 6 दिन बाद पुलिस ने बिगड़ के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है। जिसके बाद प्रज्ञा ने बताया कि पति से झगड़ा होने के बाद वो खुद ही ट्रेन से उतरकर बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठ गई।

प्रज्ञा ने बताया कैसे पहुंची लक्सर से बेगूसराय

बता दें मूल रूप से कानपुर की प्रज्ञा की तीन महीने पहले ही अपने प्रेमी मनीष से शादी हुई थी। शादी के बाद वो बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के लिए उत्तराखंड पहुंची थी। दंपति केदारनाथ दर्शन कर 5 मई को देहरादून से गाजियाबाद जाने के लिए नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे थे। इस दौरान प्रज्ञा देर रात रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी ने कई चौकी प्रभारियों समेत अन्य दरोगाओं का कार्य क्षेत्र में बदलाव किया

पति से हुआ था ट्रेन में झगड़ा

छह दिन के बाद पुलिस ने प्रज्ञा को बिहार के बेगूसराय से ढूंढ निकाला है। जिसके बाद प्रज्ञा ने पुलिस को पूरा सच बता दिया है। प्रज्ञा ने बताया कि ट्रेन में देर रात उसका पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पति के सोने के बाद वो बिना बताये ट्रेन से उत्तरी और बिना टिकट के ही दूसरी ट्रेन में चढ़ गई।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा को लेकर महाराज सख्त: सभी वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के दिए निर्देश, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मां को दी थी झगडे की जानकारी

प्रज्ञा ने बताया कि जब वो दूसरी ट्रेन में चढ़ी तब उसे नहीं पता था कि वो ट्रेन कहां जाएगी। बेगूसराय पहुंचकर उसने सबसे पहले अपनी मां को फ़ोन कर पति के साथ हुए झगडे की जानकारी दी थी। साथ ही ये भी कहा था कि वो सही सलामत है। उसकी चिंता न करे जल्द ही वो उनके पास लौटेगी। फिलहाल पुलिस ने प्रज्ञा को उसकी मां के पास कानपूर पहुंचा दिया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999