विश्व कैंसर दिवस: कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन ने सैन्य क्षेत्रों की महिलाओं को किया जागरूक

खबर शेयर करें -

 

world cancer day Dr. Sumita Prabhakar seminar

विश्व कैंसर दिवस पर कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन ने वेबिनार के माध्यम से जैसलमेर और जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में रह रही महिलाओं के लिए एक विशेष कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और कैंसर की समय पर पहचान के महत्व को समझाना था।

कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन ने सैन्य क्षेत्रों की महिलाओं को किया जागरूक

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ और कैंसर जागरूकता कार्यकर्ता डॉ. सुमिता प्रभाकर ने किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने महिला स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की, विशेष रूप से स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, जोखिम कारक और समय पर जांच के महत्व को समझाया।

यह भी पढ़ें -  दोस्त ने पार्टी में बुलाकर मारी गोली! शव के पास सीमा विवाद करती रही 2 राज्यों की पुलिस, फरार हुए हमलावर

स्वयं स्तन परीक्षण के बारे में दी जानकारी

डॉ. प्रभाकर ने महिलाओं को स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग विधियों और स्वयं स्तन परीक्षण के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी, ताकि महिलाएं शुरुआती संकेतों को पहचान सकें। इसके साथ ही उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की जांच, बचाव के उपाय और नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सीखिए जर्मन भाषा, जर्मनी में मिलेगी लाखों की नौकरी, टिहरी की सपना राणा बनी मिसाल

हानिकारक आदतों से दूर रहने का बताया महत्व

कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने जैसे संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और हानिकारक आदतों से दूर रहने के महत्व को भी रेखांकित किया गया। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता और जानकारी के लिए CanApp के उपयोग के बारे में भी बताया गया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999