विश्व पर्यावरण दिवस पर आयुक्त दीपक रावत ने किया पौधारोपण, शहरी वनों के विस्तार और जनभागीदारी पर दिया जोर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने आज कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

यह भी पढ़ें -  भाजपा ने जारी की अपने स्टार प्रचारको की सूची

आयुक्त ने कहा कि पूरे कुमाऊँ मंडल में वृक्षारोपण का अभियान कुछ दिनों से चल रहा है। हमारे राज्य की विशेषता यहाँ की हरियाली है — हमारे वन ही हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। शहरी क्षेत्रों में यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण अवश्य है, लेकिन शहरी वनों (Urban Forest) को बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आम जनता और सिविल सोसाइटी को भी आगे आना होगा। इसे एक अभियान के रूप में चलाना होगा। पौधा यदि अपने देखरेख में हो तो वह बेहतर तरीके से पनपता है।

यह भी पढ़ें -  Bigg Boss 18 Winner: Karan Veer Mehra के हाथ लगी बिग बॉस 18 की ट्रॉफी, इतनी मिली प्राइज मनी, ये बने फर्स्ट-रनरअप

उन्होंने मंडलवासियों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, कपड़े के थैले अपनाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति से अपने जुड़ाव को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, ए.पी. बाजपेयी, उपजिलाधिकारी, रेखा कोहली, तहसीलदार, मनीषा बिष्ट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999