SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टीसी ने 56.25 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन ढूंढकर 256 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

खबर शेयर करें -

माह अप्रैल से 24 जून 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली।

SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सैल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए।

एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल) श्रीमती मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अप्रैल से 24 जून 2026 तक IMEI नंबर CEIR पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के 256 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 56,25,000 रुपये लगभग बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए।

अपना खोया हुआ फोन मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे, तथा SSP NAINITAL तथा नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें -  आरक्षी दीपक सामन्त 45,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

📲बरामद मोबाईल फोन-

▫️आईफोन-04
▫️सैमसंग-35
▫️ओप्पो- 59
▫️वन प्लस-10
▫️रियलमी- 26
▫️वीवो-50
▫️मोटो-10
▫️Infinix-10
▫️रेडमी-19
▫️पोको-14
▫️लावा-05
▫️IQ-03
▫️टेक्नो-06
▫️Itel-05

कुल फोन-256 अनुमानित मूल्य-56,25,000 रु0

पुलिस टीम-
▫️उपनिरीक्षक श्रीमती मीनू गौतम
▫️कानि0 किशन सिंह कुंवर
▫️कानि0 रामचन्द्र प्रजापति

नोट:- एसएसपी नैनीताल द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 2,500 रु नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें -  टिहरी में भीषण सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, दो शिक्षकों समेत तीन की मौत

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999