उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव

खबर शेयर करें -

death-body

रुद्रपुर : रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराए के कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय कमलेश दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे और फुलसुंगा स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अकेले रहते थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बाप को मौत के घाट उतारने के लिए बेटी ने गिरवी रखा मंगलसूत्र, पति ने दिया साथ

बुधवार रात मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि कमलेश काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी ली। बताया गया कि कमरे के अंदर कमलेश जमीन पर पड़े हुए दिखाई दिए और उनकी कोई हरकत नहीं हो रही थी।

कमरा अंदर से बंद था। लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया तो कमलेश मृत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुसार उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था और घुटने पर चोट के निशान भी दिखाई दिए। कमरे से दुर्गंध आने की भी बात सामने आई।

यह भी पढ़ें -  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 36 पोलिंग पार्टियां रवाना

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999