देहरादून में 3 मुस्लिम युवकों के साथ इस हालत में मिली हल्द्वानी और चमोली की यह दो युवतियां..

खबर शेयर करें -

देहरादून। परिवार द्वारा पढ़ाई के लिए देवभूमि उत्तराखंड के महानगर देहरादून भेजी गई युवतियों की करतूत देखकर क्षेत्र के लोग हतप्रभ हैं, हल्द्वानी व चमोली से पढ़ने के लिए देहरादून आईं दो छात्राएं सुद्धोवाला क्षेत्र में तीन मुस्लिम युवकों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लिवइन में मिलीं। युवक भी एक कालेज के छात्र हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता जब मौके पर पहुंचे तो यह राज खुला। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों आरोपितों को अपने साथ ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमे तीन मुस्लिम युवक दो युवतियों के साथ लिवइन में रहते पकड़े गए। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम आकिब निवासी गुरुग्राम, कबीर निवासी मुरादाबाद व एल्फेन्स निवासी ऊधम सिंह नगर बताया। वहीं, उनके साथ दो युवतियां पकड़ी गईं, जिन्होंने खुद को हल्द्वानी व चमोली का निवासी बताया। कमरे के डस्टबिन में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तीनों आरोपितों के मोबाइल चेक किए गए तो उसमें युवतियों की हिजाब पहने फ़ोटो थीं। साथ ही कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी पाए गए।
युवतियों ने बताया कि वह पढ़ने के लिए आई हैं और मुस्लिम युवकों के साथ लिवइन में रह रहीं हैं। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर कोतवाली पुलिस तीनों युवकों को अपने साथ ले गई। युवकों से पूछताछ की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सहस्त्रताल के ट्रेकिंग रूट पर गये 22 सदस्यों वाला ट्रेकिंग दल खराब मौसम के कारण रास्ता भटके,9 की मौत,कई लोगो को किया रेसक्यू
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999