एक बार फिर हुआ पुलिस कर्मियों पर हमला,जानिए कहां का है मामला!

खबर शेयर करें -

पुलिसकर्मियों पर एक बार फिर हमला हुआ है। पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, और गिरफ्तारी के बाद आरोपी को छुड़ा भी लिया। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना के मैनपुरा इलाके में रविवार रात पुलिस को राकेश यादव नाम के एक वारंटी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। राकेश यादव पर बिजली चोरी का आरोप था।

यह भी पढ़ें -  सहगल फाउंडेशन एव एच .डी . एफ.सी बैंक द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधिता कार्यक्रम दिवस मनाया -

सूचना मिलने के बाद, पुलिस की टीम सादे लिबास में आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन जैसे ही पुलिस आरोपी को ले जाने लगी, वहां मौजूद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया।


पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान दिखाने के लिए आईकार्ड भी दिखाए, लेकिन भीड़ ने न सिर्फ उन्हें घेर लिया, बल्कि मौके का फायदा उठाकर आरोपी राकेश यादव को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। पुलिस किसी तरह से वहां से निकलने में सफल रही।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-हल्दूचौड़ लोगों ने सिस्टम और सरकार को दिखाया आयना, पड़े खबर


इस घटना के बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके एक पड़ोसी को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999