मैदान से लेकर पहाड़ों तक चढ़ेगा पारा, गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार

खबर शेयर करें -
Uttarakhand weather

अप्रैल का महीना शुरू हो गया है. उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक पारा चढ़ने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मैदानों में गर्म हवाओं के चलने से लू परेशान करेगी. ऐसे में इस बार गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं.

अप्रैल में पहले सप्ताह में ही चढ़ेगा पारा

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार मैदानी इलाकों में गर्म हवा चलने से लू परेशान करेगी. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भी पारा चढ़ने से गर्मी सताएगी. चार अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. ऐसे में अप्रैल का पहला सप्ताह गर्मी भरा रहने वाला है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटेक, केंद्र से मिलेंगी MRI और AI एक्स-रे मशीनें

किस जिले में कितना रहेगा तापमान

बता दें मंगलवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. इसके अलावा हरिद्वार में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

वहीं उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इसके अलावा टिहरी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, पौड़ी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों नई नवेली संसद को एयरपोर्ट पर पड़ा थप्पड़,पढ़े खबर

इसके अलावा पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999