उत्तराखंड : रुद्रपुर में जंगली हाथी का कहर: चौकीदार को कुचलकर मार डाला

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के गुलरभोज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पीपल पड़ाव रेंज में प्लांटेशन की चौकीदारी कर रहे 60 वर्षीय कश्मीर सिंह पर जंगल से आए एक हाथी ने अचानक हमला बोल दिया और उन्हें अपने पैरों तले कुचलकर मार डाला। यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार सुबह की है, जब कश्मीर सिंह गूलरभोज डैम क्षेत्र में अपने नियमित काम पर थे। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय जंगल की ओर से आए हाथी ने अचानक कश्मीर सिंह को निशाना बनाया और उन्हें पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाकर किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रहे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कश्मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें -  सावधान: घरों से न निकले बाहर, उत्तराखंड के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए Heatwave Alert जारी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। गुलरभोज थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। पुलिस और वन विभाग की टीमें घटनास्थल पर जांच में जुट गई हैं। 

क्षेत्र में डर का माहौल

दिनदहाड़े हुए इस हमले ने गुलरभोज और आसपास के इलाकों में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, और वन विभाग को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। कश्मीर सिंह की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है, और स्थानीय लोग अब जंगल के आसपास जाने से भी कतरा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-आवास विकास, सुभाष नगर में प्रशासन द्वारा 140 घरों को अतिक्रमण घोषित कर उन्हें ध्वस्त करने का जो नोटिस जारी, विधायक ने कही ये बात

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है, जिसका समाधान निकालना अब समय की मांग बन गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999