ऑपरेशन प्रहार: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर पुलिस के साथ बदतमीजी कर रहा था शख्स, हुआ अरेस्ट

खबर शेयर करें -

 

man-arrested-for-obstructing-traffic-and-misbehaving-with-police

उत्तराखंड में वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने जोहडी तिराहे में कार को रोककर यातायात को बाधित करने वाले युवक को अरेस्ट किया है।

यातायात बाधित कर पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी कर रहा था शख्स

घटना रविवार रात की है। पुलिस के अनुसार ट्रैफिक कंट्रोल के माध्यम से चौकी जाखन को सूचना मिली थी कि एक कार सवार जोहडी तिराहे में कार को रोककर यातायात को बाधित कर रहा है। साथ ही शख्स ने ट्रैफिक ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी भी की है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जाखन तत्काल अपनी टीम के साथ जोहड़ी तिराहा पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में होटल की तीसरी मंजिल से गिरा 3 वर्षीय मासूम, दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था शख्स

पुलिस ने मौके पर वाहन चालक का एल्कोमीटर टेस्ट किया, जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसका वाहन सीज कर अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान विनय (31) पुत्र सूरज भान निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। विनय की पत्नी का मायका देहरादून के रायपुर में है।

यह भी पढ़ें -  पत्थरबाजों को सिखाया सबक, मुखानी पुलिस ने 03 युवकों को लिया हिरासत में

मानसिक रूप से डिस्टर्ब था आरोपी

पत्नी से संपर्क करने पर पता चला कि उसका पति विनय वर्ष 2021 से मानसिक रूप से डिस्टर्ब है, जिसका इलाज दिल्ली के फोर्टिज़ अस्पताल में चल रहा है। पत्नी ने बताया कि 21 मई को वो अपने मायके देहरादून पहुंची थी। उसके साथ ही उसका पति भी अपने ससुराल आया था और नशे और तनाव की हालत में ससुराल से निकल कर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था 

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999