भीषण गर्मी से बेहाल हुआ उत्तराखंड, IMD ने 25 मई के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

खबर शेयर करें -

mausam garmi

उत्तराखंड इस समय मौसम के दोहरे संकट से जूझ रहा है। एक तरह प्रदेश के कई जगहों में सूरज आग उगल रहा है, तो दूसरी तरफ कुछ जिलों में धूल भरी तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग की माने तो 25 मई को भी प्रदेश में भीषण गर्मी परेशान करेगी।

25 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 25 मई को देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय सावधानी बरतने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें -  सीएम ने 142 नए असिस्टेंट प्रोफेसर्स को दिए नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र में बताया बड़ा कदम

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की माने तो केरल में 26 तारीख तक मानसून पहुंचने के ऐलान के बाद, उत्तराखंड में भी इसके समय से पहले आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़ें -  Uttarkashi Tragic Accident: सड़क पर हाथ से छूटा मोबाइल, उठाने नीचे उतरा युवक फिसलकर खाई में गिरा, मौत

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की माने तो केरल में 26 तारीख तक मानसून पहुंचने के ऐलान के बाद, उत्तराखंड में भी इसके समय से पहले आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जनपद के समस्त नागरिक, युवा जिन लोगों की आयु 1 जुलाई 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है। उप जिला निर्वाचन अधिका
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999