डॉ. नित्यानंद जन्मशताब्दी समारोह, सीएम ने हिमालयी पर्यावरण पुरस्कार से किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

 

Dr. Nityanand Birth Centenary Celebration

देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में सोमवार को डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीएम ने हिमालय संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयेंद्र सिंह राणा और संजय सत्यवली को हिमालयी पर्यावरण पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया।

डॉ. नित्यानंद जन्मशताब्दी समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित किया। उनकी सोच हिमालय की शिखरों जैसी ऊंची और सेवा-भाव हिमालय की घाटियों से भी अधिक गहरा था। उन्होंने कहा कि डॉ. नित्यानंद का स्पष्ट मानना था कि हिमालय की रक्षा, भारतीय सभ्यता और राष्ट्र के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ों पर बढ़ने लगी ठिठुरन, मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

मनेरी गांव में डॉ नित्यानंद ने कराया भूकंपरोधी मकानों का निर्माण

सीएम धामी ने कहा कि 1991 में उत्तरकाशी और 1999 में चमोली की आपदा के बाद डॉ. नित्यानंद ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर राहत एवं पुनर्वास का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया, जो आज भी अनुकरणीय माना जाता है। मनेरी गांव को केंद्र बनाकर उन्होंने 400 से अधिक भूकंपरोधी मकानों का निर्माण कराया और 50 से अधिक गांवों को मॉडल गांवों के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999