देहरादून में हादसा: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों तक पहुंची लपटें, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

 

aag dehradun

राजधानी देहरादून में बीती देर रात सुभाष नगर में स्थित एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे आसपास मौजूद घरों तक भी पहुंच गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

टेंट हाउस में लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 12 बजे प्रताप मार्ग, क्लेमेनटाउन के सुभाष नगर स्थित प्लॉट में संचालित नरेन्द्र टेंट हाउस में आग लग गई। आग की लपटें तेज हवा के कारण आसपास के मकानों की तरफ बढ़ रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें -  बैंककर्मी ने हरिद्वार में गंगनहर में मारी कूद, सुसाइड नोट में बताई वजह

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से अतिरिक्त गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। फायर यूनिटों ने अन्य गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। बताया जा रहा है टेंट हाउस में लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मैट, रजाई-गद्दे सहित भारी मात्रा में ज्वलनशील सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से भड़क गई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 78000 से ज्यादा राशन कार्डों का होगा सत्यापन..

आग लगने के कारणों की हो रही जांच

बताया जा रहा है आग पर काबू पाने के लिए करीब तीस हजार लीटर पानी डालने के बाद फायर कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। साथ ही आसपास के रिहायशी मकानों को आग की चपेट में आने से भी बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999