रुद्रपुर में एलपीजी संकट, सिलिंडर के लिए रात से ही उमड़ी है भीड़, भीड़ हुई बेकाबू पुलिस-पीएसी तैनात

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर – शहर में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। काशीपुर बाईपास स्थित गैस एजेंसियों पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो दिन बाद सिलिंडर की गाड़ी पहुंची। सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भारी भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, एलपीजी सिलिंडर की कमी के चलते उपभोक्ता पिछले कई दिनों से परेशान हैं। सोमवार को सिलिंडर मिलने की सूचना पर लोग देर रात करीब दो बजे से ही लाइन में लग गए। सुबह होते-होते एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लग गईं और भीड़ बढ़ती चली गई।

जैसे ही गैस सिलिंडर से भरी गाड़ी एजेंसी पहुंची, उपभोक्ताओं में पहले सिलिंडर लेने की होड़ मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोग गेट के अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। हालात को देखते हुए आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था संभालते हुए उपभोक्ताओं को लाइन से अंदर भेजा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- एसपी सिटी हल्द्वानी ने अवैध मदरसों के सत्यापन/सीलिंग ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ, दिए निर्देश

कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन से चार दिनों से सिलिंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें गैस नहीं मिल पाई है। कई परिवारों में सिलिंडर खत्म हो चुके हैं, जिससे लोग मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। शाम तक भी बड़ी संख्या में लोग बिना सिलिंडर लिए निराश लौट गए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग मामले में हुई बड़ी कार्यवाही,थानाध्यक्ष अनीस अहमद निलंबित

एजेंसी के बाहर बुजुर्गों की भी लंबी कतार देखने को मिली। कई बुजुर्ग अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। वहीं महिलाओं की संख्या भी अधिक रही। कई महिलाओं ने बताया कि वे सुबह पांच बजे से लाइन में खड़ी हैं, लेकिन देर शाम तक भी उनकी बारी नहीं आई। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते आपूर्ति प्रभावित होने से यह संकट गहरा गया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपूर्ति को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999